Skip to main content

Command Palette

Search for a command to run...

Html form tag and its element in hindi

Updated
3 min read
Html form tag and its element in hindi
A

I am working as freelancer. I am a experienced full stack web developer. My lovely stack is MERN but I am open for new tech. I love to work with teammates for achieve goals. I love researches to find specific new things.

वेबसाइटों पर कई तरह के फार्म होते हैं, जिनका प्रयोग यूजर करता है। जैसे login form, feedback form, query form और भी कई तरीके के फार्म होते है। Html फार्म से ही जानकारी server पर पहुंचती है। फॉर्म ही यह निर्धारित करता है किस तरह की जानकारी यूजर से लेनी है।

Html में form के बहुत सारे टैग हैं। और उन टैगों के बहुत सारे attributes हैं। आइये उनमें से कुछ देखते हैं-

<form>

इस टैग के अंदर ही जानकारी लेने वाले सभी टैग होते हैं। यह एक बार शुरू में होता है और एक बार फार्म बन जाने पर बंद होता है। इसके कुछ attributes हैं-

<form method="get" target="_blank" action="/signup">....</form>

1. method

Form का डेटा दो माध्यमों से जाता है- get और post method। यह माध्यम बताता है कि जानकारी url में जाएगी या किसी और माध्यम से ।

2. target

Target यह सेट करता है कि फार्म सबमिट होकर नये टैब में जाएगी या उसी टैब में रहेगी

3. action

  1. यह सर्वर के लिए एक फाइल तैयार करता है, जिसमें फार्म की जानकारिया होती है।

All tags of form in HTML in Hindi:

<fieldset>

यह टैग फार्म को एक एरिया के अंदर निर्धारित करती है। यह फार्म के चारों तरफ बार्डर बना देता है।

<legend>

legend टैग फार्म के ऊपर ही बार्डर में मिला हुआ नाम प्रिंट कर देता है। जिससे फार्म specify हो जाता है।

<label>

Form में label बनाने के लिए इस टैग का प्रयोग किया जाता है। यह सभी इनपुट एरिया के पहले का टेक्स्ट होता है। जैसे - please enter your name

<input>

Form में डेटा इनपुट कराने के लिए <input> टैग के माध्यम से टेक्स्ट एरिया, radio button, submit button, checkbox आदि बनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए radio button के लिए

<input type="radio" id="id name" name="button name" value="valuename">

<input> टैग के attributes कुछ इस प्रकार हैंः

1. type

यह निर्धारित करता है कि क्या बनेगा। type कई रूप में होता है, text, textarea, radio, checkbox, mail, password, option आदि।

2. id

Id उस input की पहचान के लिए बनाई जाती है। ताकि उसे परिभाषित करने में आसानी हो कहीं भी।

3. name

name अलग-अलग या कई के एक हो सकते हैं। जैसे रेडियो बटन में single selection बनाने के लिए सभी के name एक ही कर दिये जाते हैं।

4. value

value यह तय करती है कि submit होने पर डेटा में क्या जाएगा। जि स input में डेटा manually भरा जाता है जैसे नाम , उसमें value की जरूरत नहीं होती। लेकिन जिसमें ऐसा नहीं होता जैसे radio button, checkbox वहां value लिखी जाती है। कि सबमिट होने पर क्या जाएगा।

5. Placeholder

Placeholder एक डिफाल्ट text, input वाली जगह में दिखाता है, क्लिक करने पर यह स्वतः हट जाती है। इनपुट एरिया में example दिखाने के लिए placeholder लिखा जाता है।

6. readonly

Readonly फार्म के उस भाग को सिर्फ पढ़ने की permission देता है, कुछ लिखने के लिए नहीं। जैसे option list में country का नाम india पर readonly लगाकर छोड़ि दिया जाये। जिससे सबमें डेटा india जाए, और उसे भरने की जरूरत न पड़े।

7. disabled

disabled होने पर उस फार्म एरिया में कुछ नहीं किया जा सकता है। वह फार्म की जगह छिपी हुई दिखती है।