Skip to main content

Command Palette

Search for a command to run...

Table in html in hindi

<table> and <tbody> <thead>

Updated
3 min read
Table in html in hindi
A

I am working as freelancer. I am a experienced full stack web developer. My lovely stack is MERN but I am open for new tech. I love to work with teammates for achieve goals. I love researches to find specific new things.

Table जानकारी दिखाने का एक व्यवस्थित माध्यम है। कई चीजों को सिर्फ टेबल में ही सही से दिखाया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी छात्र की मार्कशीट। इसलिए वेब पेज में जानकारी टेबल के माध्यम से दिखाना जरूरी हो जाता है। टेबल को दिखाने के लिए कई चीजों पर ध्यान देना होता है। अच्छा डेवलपर वही है, जो किसी content को साफ और तरीके से अपने यूजर को दिखा पाता है।

How to insert table in html in hindi?

टेबल का प्रयोग करने से पहले यह तय कर लेना होता है कि कितने column और कितने row बनाने हैं। और यह भी तय कर लेना होता है कि कितने टेबल में जानकारी सही से फिट बैठ पाएगी।

टेबल बनाने के लिए टैगः <table> टैग के अलावा <th> टैग table heading होती है। <tr> टैब से टेबल की लाइन यानी row बनायी जाती है। <td> टैब से हर cell में डेटा लिखा जाता है।

<table>

यह टेबल की मेन टैग है, जिससे टेबल इंसर्ट करायी जाती है।

<thead>

<thead> में टेबल की headings लिखी जाती हैं। सारी हेडिंग टेबल की इसी टैग के अंदर होती हैं।

<tbody>

टेबल की सारी चीजें heading को छोड़कर इस टैग के अंदर लिखी जाती हैं।

<tr>

टेबल की सभी डेटा टेलब रो से शुरू करके लिखे जाते हैं। यह टेबल लाइन या रो को दिखाता है।

<th>

टेबल की heading में जो कुछ लिखना होता है, <thead> में जाकर <th> में ही define करते हैं।

<td>

टेबल में डेटा इस टैग के अदर लिखे जाते हैं। जैसे- <td>maths</td>

<!DOCTYPE html>

<html lang="en">

<head>

<title>table</title>

</head>

<body>

<table border cellspacing="5px" cellpadding="6px">

<thead>

<tr>

<th>Name</th>

<th>Hindi</th>

<th>English</th>

<th>Maths</th>

</tr>

</thead>

<tbody>

<tr>

<td>sonu</td>

<td>80</td>

<td >90</td>

<td >93</td>

</tr>

<tr>

<td>sashi</td>

<td>89</td>

<td>78</td>

<td>89</td>

</tr>

<tr>

<td>ankit</td>

<td>88</td>

<td>79</td>

<td>98</td>

</tr>

</tbody>

</table>

</body>

</html>

Output:

Attributes of Table tag in Hindi:

टेबल टैग के कई सारे Attributes हैं, उनमें से कुछ की चर्चा करेंगे।

Height & Width:

यह टेबल की size को तय करते हैं कि टेबल कितनी बड़ी और कितनी चौड़ी रहेगी।

Cellspacing:

यह टेबल के cell के बीच की दूरी को निर्धारित करती है। यह पिक्सल अथवा प्रतिशत में दर्ज की जाती है।

Cellpadding:

टेबल में cell के भीतर लिखे हुए text से बाहरी सेल की दीवार तक की दूरी निर्धारित करने के लिए cellpadding, पिक्सल में लिखी जाती है।

Border:

यह टेबल के बार्डर को दिखाता है। इस टैग को हटा लेने पर बार्डर भी दिखना बंद हो जाता है। बार्डर की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Colspan:

दो लगातार columns में same data होने पर colspan <td> में specify किया जाता है। जिससे वह सेल दोनों कालम में फैल जाता है।

<td colspan=2>Data</td>

Rowspan:

दो लगातार सेल में ऊपर-नीचे एक ही डेटा होने पर rowspan लिखा जाता है, जिससे दोनों ऊपर-नीचे के सेल एक ही में मिल जाते हैं।