Html में टेक्स्ट के लिए कई तरह के टैग लिखे जाते हैं। टेक्स्ट पर जोर देने के लिए या उसे छोटा बड़ा लिखने के लिए कई तरह के टैग होते हैं। पुराने समय में बलॉग लिखने के लिए इन टैगों का काफी इस्तेमाल होता था, लेकिन अब नये समय में नई technologies के आने के बाद अब इन टैगों का प्रयोग कम हो गया है।
टेक्स्ट टैग को तीन कैटेगरी में बांटा जा सकता है-
Heading tags in html in hindi: Heading tag क्या हैं?
Html document में लिखते समय या कोडिंग करते समय headings के लिए 6 टैग प्रयोग किए जाते हैं। इनका क्रम आकार में घटते क्रम में है।
सामान्यतः ऊपर के तीन ही हेंडिंग टैग लिखे जाते हैं।
This is first heading

This is second heading

This is third heading

This is fourth heading

This is fifth heading

This is sixth heading

Browser's Output:
Paragraph Tag in html in Hindi:Paragraph Tag क्या है?
Text को पैराग्राफ में लिखने के लिए पैराग्राफ का टैग प्रयोग किया जाता है। इसे
से लिखते हैं। p का मतलब पैराग्राफ है।
This is paragraph

paragraph browser view:
पैराग्राफ के अलावा  tag प्रयोग किया जाता है। लेकिन दोनों में अंतर है-पैराग्राफ टैग block level element है, जबकि  inline element है।
इसके अलावा formatting text tag होते हैं।
Html में Text Formatting tag क्या हैं?
Html में कोडिंग करते समय कई बार टेक्स्ट को bold दिखाने या फिर superscript में दिखाने या छोटा-बड़ा दिखाना हो, तो दूसरे टैग इस्तेमाल किये जाते हैं। चूंकि आज के जमाने में css के द्वारा ही बोल्ड वगैरह कर लिया जाता है, तो इन टैगों का उतना प्रयोग नहीं रह गया है।
और  यह पैराग्राफ या फिर किसी लाइन में टेक्स्ट पर जोर देने के लिए प्रयोग किया जाता है। दोनों ही टेक्स्ट को बोल्ड बनाते हैं।
और  em का मतलब emphasis होता है। दोनों ही टैग टेक्स्ट को italic यानी तिरछा बनाते हैं।
यह टेक्स्ट के नीचे underline करने के लिए होता है।
और  यह टैग टेक्स्ट को बीच में काट कर दिखाते हैं। जैसे
strike यह H₂O में नीचे का 2 लिखने के लिए होता है।
2
यह किसी शब्द या अक्षर को घात के रूप में लिखता है। जैसे-a²
यह किसी शब्द को मार्क करने के लिए होता है। जैसे हम लिखते समय स्केच से मार्क करते हैं।
यह टेक्स्ट को सामान्य से थोड़ा छोटा दिखाता है।
यह टेक्स्ट को सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाता है।
यह लिखे हुए टेक्स्ट के ऊपर माउस ले जाने पर उसके बारे में जानकारी दिखाता है।
<dfn> किसी परिभाषा explanation को लिखने के लिए इस टैग के
अंदर लिखते हैं।
और  जब कहीं यह दिखाना होता है कि कुछ शब्द को हटाकर उसकी जगह दूसरा टेक्स्ट दिखाना है, तो इन दोनों का प्रयोग करते हैं। जैसे Misra की जगह Mishra दिखाना है, तो ऐसा दिखेगा।
Misra> Mishra
<acronym> यह  की तरह ही काम करता है, लेकिन यह HTML 5 में सपोर्ट नहीं करता है।